धार्मिक

हरदा में सावन माह की भव्य कांवड़ यात्रा: विधायक डॉ. दोगने ने किया मंदिरों में पूजन और जलाभिषेक

सावन के तीसरे सोमवार को कांवड़ यात्रा में हजारों भक्तों ने लिया हिस्सा...

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा – हिंदू धर्म में सावन मास को विशेष महत्व दिया जाता है, और इस माह के तीसरे सोमवार को हरदा में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। डॉ. आर.के. दोगने मित्र मंडल के बैनर तले आयोजित इस यात्रा में हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

डॉ. दोगने ने प्रातः ग्राम हंडिया पहुंचकर माँ नर्मदा के पवित्र जल में स्नान किया और रिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ व माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद उन्होंने अपने साथियों और क्षेत्रवासियों के साथ कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। इस यात्रा में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए। विधायक डॉ. दोगने और कांवड़ यात्रियों का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पुष्पमाला पहनाकर और पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

डी.जे. और बैण्ड बाजों की धुन पर कांवड़िये नाचते हुए माँ नर्मदा का पवित्र जल लेकर गुप्तेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों को कई नियमों का पालन करना होता है, जैसे कि पैदल यात्रा करना, सात्विक भोजन का सेवन करना और यात्रा के दौरान कांवड़ को जमीन पर न रखना। इस भव्य आयोजन में समस्त कांग्रेसजनों और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासियों ने सहभागिता की।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button