पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह को पकड़ा, विवाह के नाम पर की धोखाधड़ी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
थाना कोतवाली हरदा ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह ने शादी के दौरान एक लाख रुपये नकद और 90 हजार रुपये की ज्वेलरी ठगने के बाद दुल्हन गायब हो गई। पुलिस की विशेष टीम ने इस गिरोह को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
स्वतंत्र हरदा: थाना कोतवाली हरदा की विशेष टीम ने लुटेरी दुल्हन गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देश पर की गई, जिन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति, राजेश्वरी महोबिया और अनुविभागीय पुलिस अधिकारी अर्चना शर्मा के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया था।

घटना की जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली हरदा क्षेत्र के निवासी अजय पाण्डे का विवाह 24 जून 2024 को अनिता दुबे से हुआ था। विवाह के बाद 30 जून 2024 को अनिता दुबे बिना बताये घर से भाग गई। शादी के दौरान अजय पाण्डे के परिवार ने आरोपीगणों को एक लाख रुपये नगद और 90 हजार रुपये की ज्वेलरी दी थी। अनिता दुबे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद जाँच में पता चला कि अनिता दुबे और उसके सहयोगियों ने शादी के नाम पर अजय पाण्डे के साथ धोखाधड़ी की थी। जाँच के दौरान पता चला कि अनिता दुबे, उसके माता-पिता और अन्य सहयोगी आरोपियों ने विवाह के बाद अजय पाण्डे से एक लाख रुपये नगद और ज्वेलरी प्राप्त की और फिर गायब हो गए। पुलिस ने आरोपीगणों के खिलाफ धारा 406, 420, 120B भादवि के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से 90 हजार रुपये की ज्वेलरी और एक लाख रुपये में से 20 हजार रुपये नकद तथा अन्य सामान जब्त कर लिया गया है। शेष रकम की जब्ती के लिए पुलिस रिमाण्ड लिया जाएगा। यह गिरोह इससे पहले भी कई मामलों में धोखाधड़ी कर चुका है और पुलिस ने अन्य मामलों की भी जाँच शुरू कर दी है। आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
पूर्व में दर्ज अपराधों की जानकारी:
आरोपीगण के खिलाफ पहले से दर्ज आपराधिक मामलों की जानकारी निम्नलिखित है:
1. अनिता दुबे उर्फ शिवानी:
– थाना सतवास, जिला देवास में अपराध क्रमांक 450/23, धारा 294, 325, 323, 324, 506, 452, 34 भादवि।
2. चंदा उर्फ चांदनी उर्फ पूजा:
– थाना सतवास, जिला देवास में अपराध क्रमांक 450/23, धारा 294, 325, 323, 324, 506, 452, 34 भादवि। थाना सतवास, जिला देवास में अपराध क्रमांक 311/2019, धारा 323, 294, 190, 34 भादवि। थाना कांटाफोड, जिला देवास में अपराध क्रमांक 126/18, धारा 323, 294, 506, 34 भादवि।
3. गजानन उर्फ कल्लू:
थाना सतवास, जिला देवास में अपराध क्रमांक 450/2023, धारा 294, 325, 323, 324, 506, 452, 34 भादवि। थाना मकसूदनगढ, जिला गुना में अपराध क्रमांक 159/21, धारा 120बी, 294, 323, 420, 496, 506, 34 भादवि।
4. रेखा बाई:
थाना मकसूदनगढ, जिला गुना में अपराध क्रमांक 159/21, धारा 120बी, 294, 323, 420, 496, 506, 34 भादवि इस पूरे ऑपरेशन में थाना कोतवाली हरदा के उनि सीताराम पटेल, उनि दिनेश रावत, सउनि संजय ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव और अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही है।



