अवैध

बस स्टैंड पर अवैध कब्जा शुरू,बिना आवंटन के जम गए टप।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। रहटगांव: बस स्टैंड चौक पर नवीन पिचिंग का कार्य जो की 78 लाख की लागत से स्वीकृत हुआ था। कार्य पूर्ण भी नहीं हुआ अभी कार्य अधूरा है इस बीच अपनी मर्जी से व्यापारियों ने अपने टप रखना शुरू कर दिया । अवैध कब्जा करना शुरू कर दिया। वही ग्राम पंचायत ने इसकी शिकायत एसडीएम कार्यालय टिमरनी पहुंचकर की। ज्ञात होकी वर्ष 2007 में आई बाढ़ में नदी का एक हिस्सा कट गया था। जिसके चलते कई व्यापारियों की दुकान बह गई थी। उसके बाद जैसे-जैसे व्यापारियों ने अपना व्यापार टप के माध्यम से आगे रखकर शुरू किया। वहीं पूर्व विधायक के प्रयासों से पिचिंग कार्य की सौगात रहटगांव को मिली पीचिंग कार्य अभी जारी ही है,ओर यहां पर व्यापारियों ने अवैध रूप से टप रखना शुरू कर दिए। पंचायत को इस और ध्यान देना चाहिए और बस स्टैंड चौक पर जो व्यापारी पूर्व में व्यापार करते थे उन्हें प्राथमिकता से दुकानों का आवंटन करना चाहिए एवं जो नए व्यापारी आए हैं। जिन्होंने अवैध कब्जा किया है। उनकी दुकान हटाई जानी चाहिए, साथ ही जो शेष जगह बची हुई है उसमें नवीन दुकान बनाकर पंचायत को विधिवत नीलामी करनी चाहिए। जिससे ग्राम पंचायत का राजस्व भी बढ़ेगा। अवैध दुकानों (टपो) को जप्त कर उचित कार्यवाही करना चाहिए।

इनका कहना है…

जिन व्यापारियों के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर टॉप रखे गए हैं उनके खिलाफ नोटिस जारी कर उचित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को लिखित शिकायत भी की गई है।

सचिव रामकृष्ण कुशवाहा

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button