हरदा

मुख्यमंत्री निकाह योजनांतर्गत मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी, हरदा की एक खूबसूरत पहल अज़ीमुश्शान इज्तिमाई शादी (सम्मेलन) कल हरदा में 

मिशन हमसफर...आठवाँ सम्मेलन कल कृषि उपज मण्डी हरदा में।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। आठवाँ सम्मेलन कल कृषि उपज मण्डी हरदा में। मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी हरदा की जानिब से हर साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन का आयोजन। पहले भी कर चुके हैं सम्मेलन कुछ इस प्रकार सन् 2016 में पहली इज्तिमाई शादी (सम्मेलन) 36 जोड़ों की, 2017 में 70 जोड़ो की और 2018 में 51 जोड़ों की मुनअकिद हुई। 2020 में सम्मेलन की पूरी तैयारी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से सम्मेलन नहीं हो सका। कमेटी ने 28 जोड़ों को दहेज दे दिया और उन्होने अपने घर से निकाह कर लिया। 2021 में लॉकडाउन की वजह से सम्मेलन नहीं हो पाया। 2 जनवरी 2022 में 11 जोड़ों की इज्तिमाई शादी ईदगाह मैदान हरदा में मुनअकिद हुई। ये सब आपकी दुआओं, तआवुन और सरपरस्ती के ज़रिये ब हुस्नो खुबी अन्जाम पाया। कमेटी ने अब तक 196 जोड़ों का इज्तिमाई शादी के ज़रिये निकाह करवाया है और समाज को फिजूल खार्च से बचाया है, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी ने कोरोना के समय में यशफीन क्लिनिक के जरिये नाम मात्र फीस (50रू.) लेकर मरीजों को इलाज फराहम किया। लॉकडाउन में सोसायटी मेम्बरों ने जरूरत मंदो की मदद की। इसी तरह रिश्तों की आसानी के लिये, 27 मार्च 2022 को तआरूफी इज्तिमा (परिचय सम्मेलन) किया गया। 05 जून 2022 को 30 जोड़ों का इज्तिमाई निकाह मिडिल स्कूल ग्राउण्ड में करवाया गया। इसके बाद 05 फरवरी 2023 को 75 जोड़ों का इज्तिमाई निकाह कृषि उपज मण्डी परिसर, हरदा में करवाया गया। इस साल 03 मार्च 2024 को 85 जोड़ों का इज्तिमाई निकाह कृषि उपज मण्डी परिसर, हरदा में होने जा रहा है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button