चालीस लाख के जीआई पाइप पड़े नालियों में नही हो रही पेयजल की सप्लाई
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद की लापरवाही को लेकर सौपा ज्ञापन

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। टिमरनी: नगर परिषद द्वारा गत वर्ष शुक्रवारा शंकर मन्दिर से इतवारा बाजार तक सड़क के दोनों ओर जीआई पाइप नाली के किनारे से ओपन पाइप लाइन डाली है नगर परिषद ने अपने प्रस्ताव में यह कहकर पाइप खरीदे थे कि गांधी चौक से इतवारा बाजार तक पुरानी पाइपलाइन खराब हो गई है नागरिकों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है इसलिए नई पाइपलाइन डाली जाए नगर परिषद ने ताबड़तोड़ गत वर्ष 40 लाख के पाइप भी खरीद लिए जिसकी शिकायत भी की गई थी जांच तो नहीं हुई परंतु नगर परिषद ने जल्दबाजी करते हुए सड़क के दोनों और पाइप भी डाल दिए पाइप डाले को लगभग 9 माह बीत गए हैं परंतु आज तक उनमें पेयजल सप्लाई प्रारंभ नहीं हो पाई है नगर परिषद ने जो रोड बनाया है उसका काम भी अधूरा है जिससे नागरिकों को परेशानी हो रही है कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि जब नगर परिषद ने यह कहा था की पुरानी पाइपलाइन खराब हो चुकी है नागरिक गंदा पानी पी रहे हैं तो आज पाइपलाइन डाले को 9 माह बीत जाने के बाद भी नागरिक गंदा पानी पीने को मजबूर है नगर परिषद नई पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई क्यों नहीं कर रही है इससे स्पष्ट है कि नगर परिषद ने उक्त पाइप सिर्फ भृष्टा चार की नियत से खरीदे थे कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर के अन्य वार्डों में भी पेयजल पाइपलाइन बिछाई गई है जिसमें खरीदी के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ है परंतु नागरिकों को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है ।
2 साल से अधूरा पड़ा पानी की टंकी का निर्माण कार्य
नगर परिषद में 5 लाख लीटर की पेयजल टंकी पिछले दो वर्ष से बन रही है परंतु आज भी काम अधूरा है गर्मी का मौसम आने वाला है नगर परिषद की पुरानी टंकी जर्जर हो चुकी है ऐसे में नई टंकी अगर नहीं बनती है तो नागरिकों को आने वाली गर्मी में पेयजल की समस्या से सामना करना पड़ेगा कांग्रेस ने शीघ्र पेयजल पाइपलाइन चालू करने की मांग की है तथा अधूरे निर्माण कार्य को भी शीघ्र पूर्ण करने हेतु ज्ञापन सोपा है इस अवसर पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष जायसवाल युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजेश योगी नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष मनवीर रघुवंशीपार्षद हीरा घुरे कांग्रेस नेता दिनेश विश्वकर्मा विष्णु ट्रेलर दीपक जैन गिरीश घूरे श्री कर गद्रे सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष संजय पवार नगर अध्यक्ष शिवम कनौजिया नारायण बोर्से पंकज राजपूत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।



