शिकायत
टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाया।
स्वतंत्र खबर, समय पर, खबर के लिए संपर्क करें मो. 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। मप्र के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल का स्थानांतरण भोपाल कर दिया। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी व टिमरनी विधायक द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 27 अप्रैल को शिकायत की गई थी। जिसके चलते चुनाव संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, म.प्र. भोपाल के आदेश द्वारा टिमरनी थाना प्रभार से हटा कर पुलिस मुख्यालय भोपाल में स्थानांतरित किया गया है। टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। उनका स्थानांतरण भोपाल किया गया है आदेश के अनुसार, जो कि मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के आदेश पर हुआ है। इस निर्वाचन प्रक्रिया में चुनाव संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को किए गए शिकायतों का ध्यान दिया गया है।



