कमलनाथ बोले – बीजेपी ने 20 साल में भ्रष्टाचार प्रदेश बनाया, उनका लक्ष्य है संविधान को बदला जाए

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज मोरगढ़ी में कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम की चुनावी सभा में शामिल होने के लिए हरदा के मोरगढ़ी पहुंच उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज प्रयास किया जा रहा संविधान से छेड़छाड़ की जाए। संविधान में संशोधन करें। भारतीय जनता पार्टी यह प्रयास कर रही है। उनका लक्ष्य है संविधान को बदला जाए। आप संविधान, प्रजातंत्र के रक्षक है। इस चुनाव का मायने यह है। आप देश की संस्कृति के रक्षक है। छिंदवाड़ा से तुलना कीजिए किस तरह आपको उपेक्षित किया गया। 20 साल में क्या किया भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार प्रदेश बनाया।

वीजेपी राम मंदिर नाम पर राजनीति कर रही है: नाथ
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि छिंदवाड़ा में सबसे बड़ा हनुमान मंदिर बनाया है स्वयं की जमीन पर आस्था के साथ जबकि भाजपा अयोध्या में बने राम मंदिर पर राजनीति कर रही है। राम मंदिर पर किसी एक का पट्टा नही है। राम मंदिर का निर्माण देश के आम लोगो के सहयोग से बना है। वो हम सभी का है। उन्होंने कहा- पिछले 28 सालों से आपने एक ऐसे सांसद को चुना है। जिसने क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं किए है और न ही उन्हें कोई जानता है। जबकि चालीस सालों से सांसद रहते उन्होंने छिंदवाड़ा का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता से झूठे वादे कर सरकार बनाती है। की ओर से चुनी गई हमारी सरकार को भाजपा ने खरीद फरोख्त कर गिराने का काम किया है।



