अवैध निर्माण करने वाले सराफा व्यापारी हरिओम सोनी और उसकी मां पर नपा ने 6 महीने बाद भी नहीं की कार्यवाही सीएमओ और इंजीनियर की कार्यवाही को लगा जंग।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा । एक तरफ जहां गरीब लोगों के व्यापार को अतिक्रमण के नाम पर उजाड़ा जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर बीज घंटाघर क्षेत्र में अवैध मकान का अवैध निर्माण करने वाले आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी पर नगर पालिका मेहरबान बनीं हुई हैं। स्थिति यह है कि मकान के अवैध निर्माण को रोकने के लिए नपा द्वारा जारी नोटिस सिर्फ दिखावे का काम कर रहे हैं। वास्तविकता में मकान का काम चल रहा हैं। अतिक्रमण कर शहर की यातायात व्यवस्था भंग की जा रही हैं। इसके बाद भी नगर पालिका द्वारा अवैध निर्माण कार्य की ओर कोई कार्यवाहीं नहीं करना अपने आप में एक बड़ा प्रश्न हैं। शिकायत को 6 महीने बीते अवैध निर्माण कार्य करने वाले आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी की लिखित शिकायत नगर पालिका सीएमओ को 6 माह पहले यानी नबंवर माह में की थी। इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होना अपने आप में बड़ा सवाल है।
इनका कहना है
हमने दो नोटिस दिये थे इसके बाद कोई कार्यवाही नहीं की हैं। लोकसभा चुनाव के बाद कार्यवाही करेंगे।
कमलेश पाटिदार, सीएमओ नगर पालिका हरदा
इनका कहना है
नबवंर माह में शिकायत मिली थी इसके बाद हमने अभी कोई कार्यवाही नहीं की हैं।
शुभम चौरसिया, इंजीनियर नपा हरदा



