कल सर्व आदिवासी महिला संगठन के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला सम्मान का आयोजन।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। 10 मार्च को बड़ी नहर छिपानेर रोड पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के पास आदिवासी भवन भूमि पर रखा गया है, सर्व आदिवासी महिला संगठन जिला अध्यक्ष राखी करोची बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अंतरराष्ट्रीय महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें सर्व आदिवासी समाज महिलाओं से निवेदन किया कि वह इस कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा शामिल हुए और कार्यक्रम को सफल बनाएं इस कार्यक्रम में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कार वितरण किया जाएगा विगत वर्ष में बुजुर्ग माता का सम्मान किया गया था जो की महिला विशेष क्षेत्र में कार्यरत है, कार्यक्रम के माध्यम से समाज में जागरूकता संस्कृति विकास नारी शक्ति करण शिक्षा स्वास्थ्य स्वच्छता एवं रोजगार जैसे कई विशेष मुद्दों पर जोर दिया जाएगा। समाज को संगठित करने और अपनी संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए एवं विकास की पंक्ति और आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया जाता है कार्यक्रम के मुख्य समारोह सांस्कृतिक नृत्य उद्बोधन एवं खेल प्रतियोगिता रहेंगे।

शनिवार के दिन कार्यक्रम स्थल पर सर्व आदिवासी महिला संगठन के सदस्यों द्वारा श्रमदान भवन भूमि बड़ा देवस्थान पर श्रमदान में शामिल कार्यक्रम की अध्यक्ष राखी करोची अनीता पंदराम कार्यवाहक अध्यक्ष कविता परतें तनीषा जय सोनू आदि शामिल रहे।



