हरदा

मुख्यमंत्री और हरदा कलेक्टर से मिला आश्वासन 16 मार्च तक पूरी हो जाएगी मांग, ऐसा न होने पर राजसभा सांसद दिग्विजय सिंह बैठेंगे धरने पर।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मुलाकात से पहले ही मुख्यमंत्री और कलेक्टर का आश्वासन मिला है कि सभी मांगें 16 मार्च तक पूरी की जाएंगी। पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा और हादसे में गई जानों के परिवारों को साहाय्य पहुंचेगा।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। 6 फरवरी को दिल दिलाने वाला हादसा बैरागढ़ में फटाका फैक्ट्री में हुआ था जिससे कई लोगों ने अपनी जान गवाही और कई लोग हुए थे घायल उस हादसे के बाद पूरा शहर दहशत के माहौल में था। पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर सर्व समाज के साथ मिलकर घंटाघर पर भूख हड़ताल पर बैठ गए थे, 15 दिन से चल रही हड़ताल को मिला आश्वासन हड़ताल पर बैठी पीड़ित महिलाओं ने कहा कि आज पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ मिलकर कलेक्टर से बातचीत की कलेक्टर ने हमें 15 मार्च तक का आश्वासन दिया है कहा है कि तुम्हारी मांगे 15 मार्च तक पूरी कर दी जाएगी। एडवोकेट अवनी बंसल और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेमंत टाले के नेतृत्व में सर्व समाज के द्वारा पीड़ित परिवारों की मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर सैकड़ो समर्थकों के साथ बैठे रहे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा देशभर में निकाली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा, न्याय यात्रा का उद्देश्य गरीब मजदूर किसानो को अपना हक मिल सके इसलिए निकाली जा रही न्याय यात्रा, न्याय यात्रा की मध्य प्रदेश में एंट्री हुई उसके कुछ दिन बाद पीड़ित परिवारों की महिलाओं ने कांग्रेस नेता के साथ मिलकर राहुल गांधी से मुलाकात की राहुल गांधी ने पीड़ित परिवारों 10 मिनट तक बातचीत की थी राहुल गांधी ने कहा था कि न्याय का हक सभी को मिलेगा उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को तत्काल हरदा पहुंचने के लिए कहा राहुल गांधी कहने पर दिग्विजय सिंह व मीनाक्षी नटराजन गुरुवार रात्रि हरदा आई जिसके बाद उन्होंने सुबह शुक्रवार को करीबन 10:00 बजे घंटाघर पर बैठे हड़ताल पर पीड़ित परिवारों से मिले और उन्हें कहा कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव और कलेक्टर आदित्य सिंह से बात की है उन्होंने यहां आश्वासन दिया है कि 15 मार्च तक वह आपकी समस्या का समाधान करेंगे अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर मैं प्रदेश के कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर भूख हड़ताल करूंगा।

उन्होंने वह हड़ताल पर बैठे लोगों को जूस पिलाकर हड़ताल को खत्म कराया उन्होंने कहा कि सर्व समाज के लोगों के साहस के साथ यह आंदोलन चलाया है उसकी में सहाराना करता हूं। और हरदा के व्यापारियों ने जो पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया उनका भी धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि सरकार अपने खजाने से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे आरोपी की संपत्ति जब्त करने की रस्ता ना देखें आरोपी के संपत्ति जब्त बाद बाद में होती रहेगी पहले सरकारी खजाने में से पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि फटाका फैक्ट्री संचालक को फैक्ट्री लगाने के लिए इजाजत मिली थी। मगर जो खसरा नंबर जमीन का होना चाहिए था वहां ना होते हुए दूसरे खरे नंबर पर फटाका फैक्ट्री संचालित की गई ऐसी जानकारी मुझे दी गई है। अगर ऐसा हुआ है तो वहां नियम विरुद्ध है जिसकी जांच होनी चाहिए। जब तक मकान प्रभावित लोगों के तब तक उन्हें आईटीआई में ही रहने दिया जाए और किन-किन लोगों को कितना मुआवजा दिया जाएगा इसकी सूची जिला कांग्रेस कमेटी को सौंप दी जाएगी। एक व्यक्ति की गुमशुदा की रिपोर्ट की गई है घटना के तीन माह के अंदर उसे मृत्यु पाया गया तो उन्हें भी राशि मुआवजा दी जाना चाहिए। इस समर्थन मैं हरदा विधायक रामकिशोर दोगने ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल पूर्व सांसद प्रत्याशी रामू टेकाम पूर्व जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पवार केदार सिरोही मोहन बिश्नोई गोविंद व्यास अमीर पटेल प्रमिला ठाकुर  गोलू रात्रे आदि लोग मौजूद थे।

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button