गूगल बॉय कौटिल्य पंडित के दादाजी की हीरक जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी शुभकामनाएं
75 वर्ष पूर्ण होने पर परिवार ने किया सम्मान समारोह, सोनीपत स्थित निवास पर पहुंचे अतिथि

शाहरुख बाबा चीफ़ एडिटर स्वतंत्र हरदा
इटारसी। हिन्दुस्तान के प्रसिद्ध गूगल बॉय कहे जाने वाले कौटिल्य पंडित के दादाजी जयकिशन शर्मा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर उनके परिवार ने सोनीपत स्थित निवास पर हीरक जयंती समारोह आयोजित किया। समारोह में प्रदेश कांग्रेस महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय और अपर्णा दीक्षित ने पहुंचकर जयकिशन शर्मा को शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। नेताओं ने कौटिल्य पंडित और उनके परिजनों से स्नेहपूर्ण मुलाकात करते हुए विस्तृत चर्चा भी की। पारिवारिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे।

हरियाणा के करनाल निवासी कौटिल्य पंडित को हाल ही में इंग्लैंड की प्रतिष्ठित Oxford University में फिजिक्स की पढ़ाई के लिए प्रवेश मिला है। वह वर्तमान में वहीं रहकर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। हालांकि इन दिनों वे दादाजी की हीरक जयंती के विशेष आयोजन में शामिल होने भारत आए हुए हैं। कौटिल्य पंडित की प्रतिभा और उनके दादाजी के 75 वर्ष पूर्ण होने का यह पारिवारिक उत्सव सोनीपत में उत्साह और गर्मजोशी के साथ मनाया गया।



