Uncategorized
वाहन चेकिंग का कार्य शेड्यूल बनाकर किया जावे :- विधायक डॉ. दोगने

शाहरुख बाबा, स्वतंत्र हरदा
हरदा :- हरदा विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा पुलिस अधिक्षक हरदा को ज्ञापन सौपकर हरदा जिले में पुलिस द्वारा की जा रही वाहन चेकिंग का कार्य शेड्यूल बनाकर किए जाने की मांग की गई। विधायक डॉ. दोगने द्वारा पुलिस अधिक्षक को सौपे गए ज्ञापन में लेख किया गया है कि हरदा जिले में पुलिस द्वारा प्रतिदिन वाहन चेकिंग कार्य किया जा रहा है। जिससे आमजन को काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है। यदि व्यक्ति खिरकिया से चेकिंग का सामना करके आता है। उसे हरदा, हंडिया, टिमरनी में भी चेकिंग का सामना करना पड़ता है। जिससे पुलिस का भी समय खराब होता है व्यक्ति भी अनावश्यक परेशान होता है। अतः पुलिस द्वारा हरदा जिले में की जा रही वाहन चेकिंग कार्य शेड्यूल बनाकर किया जावें। जिससे हरदा जिलेवासीयों को असुविधा न हो।



