क्राइम

छीपाबड़ थाना क्षेत्र के बड़नगर में गोवर्धन पूजा के दौरान गोलीबारी, दो लोग घायल

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

रदा। छीपाबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बड़नगर में आज सुबह उस समय तनाव फैल गया जब गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित बेल दौड़ाने की रस्म के दौरान गोलीबारी की घटना हो गई। इस हमले में दो व्यक्तियों के घायल होने की खबर है, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, यह विवाद बीते दिनों की एक घटना से जुड़ा हो सकता है, जब गांव में एक सरकारी बिजली पोल तोड़ने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ था। इसी विवाद ने दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ा दिया, जिसकी परिणति आज सुबह गोलीबारी के रूप में हुई। घटना में लक्ष्मीनारायण जागू को पैर में गोली लगने से गंभीर चोटें आईं, और उन्हें पहले हरदा जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घायल, प्रवीण बिश्नोई पिता भीका जी का इलाज हरदा जिला अस्पताल में चल रहा है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button