क्राइम

17 ग्राम ब्राउन शुगर समेत दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, कीमत 1.70 लाख रुपये, पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। पुलिस मुख्यालय, मध्य प्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हरदा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने 17 ग्राम ब्राउन शुगर (कीमत लगभग 1,70,000 रुपये) और एक पल्सर मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

कैसे हुई कार्रवाई:

25 नवंबर 2024 को पुलिस टीम रेलवे पुलिया के पास बैरागढ़ में वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और बिना नंबर प्लेट की गाड़ियों के चालान काटे जा रहे थे। इस बीच हरदा की ओर से तेज गति से आ रही काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल (नंबर एमपी 47 एमएल 4362) को रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे रोक लिया गया ।जांच के दौरान चालक और उसके साथी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ के दौरान चालक की जेब से एक सफेद पारदर्शी पन्नी गिरी, जिसमें ब्राउन रंग का मादक पदार्थ था। इसे जांचने पर ब्राउन शुगर पाया गया। वहीं, पीछे बैठे व्यक्ति ने भी कुछ पदार्थ फेंका, जिसे ब्राउन शुगर के रूप में पहचाना गया।

गिरफ्तार आरोपी:

1. मोहित उर्फ बंटा गौर (25 वर्ष) निवासी चौवे कॉलोनी, हरदा। 2. विकास तिवारी (25 वर्ष) निवासी गोलापुरा, हरदा।

आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति व एसडीओपी अर्चना शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह चौहान और उनकी टीम, जिसमें उपनिरीक्षक गंगाराम सल्लाम, पवन कुमरे, मनीष चौधरी, और मनोज दुबे शामिल थे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button