प्रदर्शन

भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, 6 से 15 मार्च तक होगा प्रदर्शन: त्रिपाठी

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, मंत्री प्रहलाद पटेल से माफी की मांग

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष ओम पटेल और विधायक रामकिशोर दोगने ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता को “भिखारी” कहे जाने पर कांग्रेस नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें जनता से माफी मांगने की मांग की।प्रदेश प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को बदहाली, असुरक्षा और अपमान के गर्त में धकेल दिया है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर भाजपा ने मध्यप्रदेश को विकसित किया होता, तो जनता को अपने अधिकारों के लिए सरकार के सामने गुहार क्यों लगानी पड़ती? जिलाध्यक्ष ओम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार ने पहले लालच देकर महिलाओं को 1000 रुपये दिए, फिर धीरे-धीरे उन्हें योजना से बाहर कर दिया, और अब उन्हें ‘भिखारी’ बताकर अपमानित कर रही है। हरदा विधायक रामकिशोर दोगने ने प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को बदहाल बताते हुए भाजपा सरकार पर जनता की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता से वोट मांगते समय भाजपा नेता नतमस्तक होते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्हें भिखारी बताते हैं।

कांग्रेस 6 मार्च से लेकर 10 मार्च तक करेगी विरोध प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस 6 मार्च को ब्लॉक स्तर पर मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन करेगी। 8 मार्च को जिला मुख्यालयों पर धरना देकर मंत्री के इस्तीफे की मांग की जाएगी। 10 मार्च को भोपाल में प्रदेश स्तरीय किसान प्रदर्शन और 15 मार्च तक विभिन्न मोर्चा संगठनों द्वारा संबंधित मंत्रियों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओम पटेल, विधायक रामकिशोर दोगने, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल जायसवाल, आदित्य गार्गव, अमर रोचलानी नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका एनएसयूआई जिला अध्यक्ष योगेश चौहान, अजय राजपूत, कृष्ण बिश्नोई सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button