बीजेपी सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा “जनता को भिखारी” कहने के विरोध में आज हरदा में मंत्री पटेल का पुतला दहन कर इस्तीफ़ा देने की मांग की गई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा दिए गए अमर्यादित और जनविरोधी बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया एवं उनका पुतला दहन किया। इस कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम पटेल एवं ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद व्यास आदित्य गार्गव भूपेश पटेल अनिल सुरमा आनंद पटेल अहद खान मुन्ना पटेल रमेश सोनकर राजेश सोनकर संजय अग्रवाल मुजैद अली सुनील गीते श्यामलाल नितिन पटेल जावेद असलम लाला गोरेलाल जी सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ओम जी पटेल ने कहा प्रहलाद पटेल के द्वारा जो बयान दिया गया हैं बो जनता के प्रति अपमान जनक और अमर्यादित है। गोविंद व्यास माननीय मंत्री जी का बयान शर्मनाक है जनता अपनी मांग को लेकर मंत्री के पास नहीं जाएगी तो किसके पास जाएगी यह मंत्री जी का अहंकार बोल रहा हैं, ज्ञात हो कि प्रहलाद पटेल ने अपने बयान में आम जनता की समस्याओं और उनके अधिकारों की अनदेखी करते हुए अपमानजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि “अब तो लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत पड़ गई है। नेता मंच पर आते हैं तो लोग माला पहनाएंगे और पत्र पकड़ा देंगे, जिसमें कोई न कोई मांग होगी। यह आदत अच्छी नहीं। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह बयान न केवल जनता के संघर्षों का अपमान है, बल्कि सरकार की असंवेदनशीलता को भी दर्शाता है। जनता अपने हक की मांग करती है, और जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करें। लेकिन मौजूदा सरकार के मंत्री आम जनता की मांगों को “भीख” बताकर उनका अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि प्रहलाद पटेल अपने इस बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो कांग्रेस पार्टी राज्यभर में उग्र आंदोलन करेगी।




