क्राइम

दर्दनाक वाहन हादसा टू-व्हीलर, फोर-व्हीलर की टक्कर, 2 की मौत 3 घायल…

स्वतंत्र हरदा शाहरुख बाबा 

हरदा  : आज ढाई बजे के लगभग सोडलपुर टेमागांव के पास टू व्हीलर और फोर व्हीलर वाहन में टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर बैठे दो बच्चो की मौके पर ही मौत हो गई। और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की जानकारी लगते ही। पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है की बाइक पर पांच लोग बैठे हुए थे। जिसमे दो बच्चे थे। उन्होंने मौके पर ही दम तोड दिया। वही फोर व्हीलर वाहन और टू व्हीलर वाहन के आगे के परखच्चे उड़ गए। फोर व्हीलर वाहन हरदा के पालीवाल ब्रदर्स का है। वही बाइक सवार आदिवासी बैतूल जिले के है। जो हरदा जिले में ही किसी किसान के यहां मजदूरी करते है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button