शिक्षा

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा ने शिक्षा विभाग के बोर्ड परीक्षा सुधार की समीक्षा की।

20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिये।

हरदा: जिला पंचायत हरदा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री रोहित सिसोनिया ने स्कूल शिक्षा विभाग क बोर्ड परीक्षाफल परिणाम की समीक्षा बैठक आयोजित की। शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कक्षा 05 वीं, 08 वीं, 10 वीं एवं 12 वीं की वार्षिक परीक्षा में विद्यालयवार बेहतर परीक्षाफल परिणाम लाने हेतु बैठक में उपस्थित समस्त प्राचार्य, बी.ई.ओ., बी.आर.सी.सी., सी.ए.सी., बी.ए.सी., सहायक संचालक, डी.पी.सी. एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में समस्त प्राचार्य तथा संस्था प्रमुख को 01 सप्ताह की अवधि में त्रैमासिक परीक्षा के आधार पर अपनी विद्यालयवार एवं विद्यार्थीवार कार्ययोजना की पी.पी.टी. तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये। विषय में डी और ई ग्रेड में आने वाले विद्यार्थियों की प्रोफाईल तैयार कर प्रगति की नियमित समीक्षा का विद्यार्थीवार रिकार्ड रखने के निर्देश दिये। जिले के अधिकारियों के द्वारा निरीक्षण के समय इन बिन्दुओं पर विशेष ध्यान दिया जाये। समीक्षा बैठक में समस्त बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षाफल परिणाम विगत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत बढ़ोत्तरी करने के निर्देश सभी संस्था प्रमुख को दिये। निरीक्षण के समय किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा बी.आर.सी. सी.को प्रतिमाह 15 विद्यालयों का गहन निरीक्षण करने के निर्देश दिये। तथा समस्त बी.ए.सी. तथा जनशिक्षक को राज्य शिक्षा केंद्र के दिये गये निर्देशनुसार विद्यालयों की अकादमिक दक्षताओं को बढ़ाने के संबंध में मॉनिटरिंग कर निर्देश दिये गये। समीक्षा बैठक में उपस्थित समस्त शिक्षा विभाग के अधिकारियों के द्वारा इस वर्ष परीक्षाफल परिणाम बेहतर लाने हेतु आश्वस्त किया। शिक्षा विभाग की इस गहन समीक्षा बैठक में छात्रवृत्ति स्वीकृति, यूडाईस, साईकल वितरण, जीर्ण-शीर्ण भवनों व अपूर्ण निर्माण कार्यों से संबंधित शेष कार्यों को 15 दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी एल. एन. प्रजापति, डी.पी.सी. एस. पी.एस.जाटव, सहायक संचालक डी. एस. रघुवंश जिले के समस्त विद्यालयों के प्राचार्य, तीनों विकासखंड के बी.ई.ओ., बी.आर.. सी.सी., समस्त बी.एस.सी तथा सी.ए.सी. उपस्थित थे

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button