केंद्र में अन्य पिछड़ा वर्ग में बिश्नोई समाज को शामिल करने के लिए प्रधानमंत्री का नाम सोपा ज्ञापन. ..

शाहरुख बाबा:
स्वतंत्र हरदा/ विश्नोई मंडल खातेगांव द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसीलदार खातेगांव को मध्य प्रदेश में निवासरत बिश्नोई समाज को केंद्र में अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण नहीं मिलने के कारण एक ज्ञापन सोपा गया जिसमें निवेदन किया गया कि हम मूलतः 200 वर्ष पूर्व राजस्थान प्रांत से आकर मध्य प्रदेश में निवास कर रहे हैं एवं हमारा मुख्य धंधा कृषि है हमारी समाज शैक्षणिक आर्थिक सामाजिक एवं राजनीतिक दृष्टि से अत्यधिक पिछड़ी हुई है जिससे प्रशासनिक नौकरियां व राजनीति में सहभागिता नगण्य है ज्ञापन का वाचन किशन खिलेरी ने किया

इस अवसर पर बिश्नोई मंडल उपाध्यक्ष रामभरोस खिलेरी सचिव राजेश पवार सहसचिव रामसुख सारण रामगोपाल जाणी किशन खिलेरी पार्षद प्रतिनिधि नितिन बिश्नोई ललित बिश्नोई अजय बिश्नोई रामदीन साऊ दीपक बिश्नोई भूजराम गोदारा राजेश साऊ पुनीत डूडी विनोद खिलेरी भुजराम साऊ कपिल शयाग रोहित साऊ सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे।



