क्राइम

सिराली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 75 पेटियों में 660 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आस.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खिरकिया राबर्ट गिरवाल के निर्देशन में सिराली पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिराली थाना पुलिस ने ग्राम गहाल में एक मकान से 75 पेटी (660 लीटर) अवैध शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य दो आरोपी फरार हैं। जब्त शराब की कीमत लगभग 4 लाख रुपये है।

गुप्त कमरे में छिपाकर रखी थी शराब, पुलिस ने उसे भी ढूंढ ली

थाना सिराली पुलिस को 9 मार्च 2025 को सूचना मिली थी कि ग्राम गहाल में एक मकान में बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखी गई है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने शेख असलम के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान किचन में गैस टंकियों के पीछे एक गुप्त दरवाजा मिला, जो एक विशेष कमरे में खुलता था। इसी गुप्त कमरे में 75 पेटी अवैध शराब छिपाकर रखी गई थी। और भंडारण में संलिप्त आरोपी शुभम लुनिया और रज्जाक मुसलमान, दोनों निवासी ग्राम गहाल, को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उनके दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ थाना सिराली में अपराध क्रमांक 72/25 धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच जारी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सिराली उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक गोपाल प्रसाद पाल, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह राजपूत, कमल किशोर मांझी, संजय शर्मा, भगवानदास यादव, प्रधान आरक्षक तुषार धनगर, जितेंद्र पंवार, आरक्षक मनमोहन यादव, सौरभ मिश्रा, अनुप उईके, रवि तिवारी, शुभम एवं कल्पना रघुवंशी शामिल रहे।

 

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button