संविधान हत्या दिवस पर विवाद: भाजपा जिला अध्यक्ष को कलेक्टर की कुर्सी पर बैठाने को लेकर राजनीति गरमाई

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। 25 जून को मनाए गए “संविधान हत्या दिवस” कार्यक्रम के दौरान हरदा में एक राजनीतिक विवाद उठ खड़ा हुआ। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था, जिसमें संयुक्त कलेक्टर की मौजूदगी में भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश वर्मा को कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा दिया गया। यह कदम कांग्रेस नेताओं को बेहद आपत्तिजनक लगा, और उन्होंने इसे संविधान की धज्जियां उड़ाने के रूप में देखा। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओम पटेल ने आरोप लगाया कि भाजपा संविधान की रक्षा की बात करती है, लेकिन अपनी ही सरकार के कार्यक्रमों में संविधान की अवमानना कर रही है। उनका कहना था, “इंदिरा गांधी के आपातकाल को याद करने वाले इस कार्यक्रम में, भाजपा के जिला अध्यक्ष को कलेक्टर की कुर्सी पर बैठा दिया गया, जबकि संयुक्त कलेक्टर को छोटी कुर्सी पर बैठना पड़ा। यह राजनीतिक आपातकाल का प्रतीक है।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा खुद संविधान की हत्या कर रही है और आदिवासियों के खिलाफ अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। ओम पटेल ने कहा, “केंद्र सरकार ने हमेशा भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है, और आरएसएस मुख्यालय पर आज तक तिरंगा नहीं फहराया गया। ऐसे लोग संविधान की बात कर रहे हैं।



