अवैध

सोडलपुर में अवैध क्लीनिक में चल रही चिकित्सा सेवाओं की अनदेखी, प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल…डॉक्टर एस. के. विश्वास द्वारा बिना अनुमति और बोर्ड के चल रहा है क्लीनिक, एलोपैथिक उपचार में लगीं गंभीर लापरवाहियां

नियम विरुद्ध संचालित हो रहा गणेश चौक पर किरण क्लिनिक

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। सोडलपुर में एक निजी मकान को अवैध रूप से क्लीनिक में तब्दील कर डॉक्टर एस. के. विश्वास चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जिसमें नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि न तो इस क्लीनिक का कोई नाम है और न ही इसे संचालित करने के लिए किसी प्रकार की आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त हैं। इससे स्थानीय लोगों में डर और असंतोष फैल रहा है कि यह क्लीनिक कानून की नज़र से बचकर मरीजों की जान जोखिम में डाल रहा है।डॉक्टर एस. के. विश्वास, जिनका पंजीकरण आयुर्वेदिक चिकित्सा के लिए है, एलोपैथिक उपचार कर रहे हैं, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। न केवल वे एलोपैथिक इलाज कर रहे हैं, बल्कि बिना किसी मान्यता के मरीजों को इंजेक्शन और ड्रिप्स दी जा रही हैं। और यह काम डॉक्टर का बेटा, जो स्वयं चिकित्सा क्षेत्र से संबंधित नहीं है, कर रहा है। मरीजों के जीवन को इस तरह के गंभीर खतरे में डालना कानूनी और नैतिक दोनों दृष्टिकोणों से अनुचित है।

प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल:

सीएमओ कार्यालय से इस मामले में अभी तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नाम मात्र का नोटिस जारी किया जाता है पूर्व में भी हरदा में कोई डॉक्टर को नोटिस जारी किया गया था जिसमें उन्होंने कुछ समय बाद जवाब मांगा था मगर क्या जवाब आया इसकी कोई जानकारी नहीं, जिसके बाद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। प्रशासन की यह निष्क्रियता कई सवाल खड़े करती है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब मरीजों की सुरक्षा दांव पर है।

अवैध क्लीनिक का संचालन नहीं हुई कोई कार्रवाई: 

डॉक्टर एस. के. विश्वास ने बिना किसी अनुमति के अपने मकान को अस्पताल में तब्दील कर दिया है, जहां कोई नाम का बोर्ड तक नहीं है। इस तरह का गैर-कानूनी कार्य स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता पर सवाल खड़ा करता है। डॉक्टर, जिनके पास केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा का पंजीकरण है, एलोपैथिक चिकित्सा पद्धति का उपयोग कर रहे हैं, जो कानूनन प्रतिबंधित है।

नियम विरुद्ध संचालित हो रहा गणेश चौक पर किरण क्लिनिक

बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित क्लिनिक पर प्रशासन की नज़रअंदाजी

प्रदेश सरकार द्वारा कलेक्टर और सीएमओ को जिले में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन अब तक गणेश चौक पर संचालित किरण क्लिनिक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। यह क्लिनिक बिना उचित रजिस्ट्रेशन के संचालित हो रहा है, और सीएमओ के कार्यालय में इसका कोई रिकॉर्ड नहीं है।  क्लिनिक के बाहर डॉक्टर का समय सारणी तो लगा दी गई है, लेकिन जरूरी लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की कमी के बावजूद यह क्लिनिक बेरोकटोक चलाया जा रहा है।

प्रशासन की इस नज़रअंदाजी से लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है, क्योंकि ऐसे अवैध क्लिनिक आम जनता की जान को जोखिम में डाल सकते हैं। जनता द्वारा बार-बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे प्रशासन की गंभीरता पर सवाल उठ रहे हैं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button