मसनगांव-हंडिया मार्ग को मिली मंजूरी, 59.71 करोड़ की लागत से होगा निर्माण
ग्रामीणों और किसानों के लंबे संघर्ष का परिणाम, 28.50 किमी लंबी सड़क जल्द बनेगी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
ग्रामीणों और किसानों के लंबे संघर्ष के बाद मसनगांव से हंडिया तक 28.50 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को आखिरकार मंजूरी मिल गई है। 59.71 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस टू-लेन सड़क की चौड़ाई 7 मीटर होगी और इसमें 33 पुल-पुलिया भी शामिल होंगी। वर्षों से इस मार्ग की मांग कर रहे ग्रामीणों और किसानों को अब राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बारिश के मौसम में खराब सड़कों के कारण उन्हें बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
स्वतंत्र हरदा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मसनगांव से हंडिया तक के मार्ग को स्वीकृति दे दी है, जिसकी कुल लागत 59.71 करोड़ रुपये होगी। इस 28.50 किलोमीटर लंबे टू-लेन सड़क की चौड़ाई 7 मीटर होगी, और इसमें 33 पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल ने बताया कि यह मार्ग 28.50 कि. मी लम्बाई का होगा तथा इसकी कुल लागत 59.71 करोड़ रहेगी। इस टू लेन मार्ग की चोड़ाई 7 मीटर स्वीकृत हुई है। इस डामरीकृत मार्ग पर कुल 33 नग पुल पुलिया बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस नवीन मार्ग का निर्माण जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा शुरू किया जाएगा।

यह सड़क की वर्षों से ग्रामीणों और किसानों की रही मांग….
किसानों और कांग्रेस नेताओं ने कई बार धरना, चक्काजाम और आंदोलन किए, यहां तक कि किसान कांग्रेस ने इस मार्ग के लिए तीन दिन की पदयात्रा भी निकाली थी। इस दौरान ग्रामीणों को बारिश के मौसम में सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा, क्योंकि खराब सड़कों के कारण उन्हें लंबा सफर तय करना पड़ता था।
30 – 32 बार पास हुए थे टेंडर, अब जाकर मिली मंजूरी
पाटिल ने बताया कि इस सड़क के लिए 30 से 32 बार टेंडर पास हो चुके थे, लेकिन अब जाकर इसे अंतिम स्वीकृति मिली है। ग्रामीणों को अब उम्मीद है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू होगा।
अक्टूबर में शुरू होगा निर्माण कार्य
इस सड़क निर्माण के लिए निविदा 30 सितंबर को आमंत्रित की जाएगी। निविदा प्रक्रिया पूरी होते ही जल्द ही लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।



