क्राइम

थाना कोतवाली पुलिस ने अलंकार लॉज में मारा छापा, 6 लोगों से 6760 रुपये का जुआ पकड़ा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। अलंकार लॉज, चाण्डक चौराहा हरदा में जुआ खेलते हुए 6 लोगों को पकड़े जाने का मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की। दिनांक 2 नवंबर 2024 को पुलिस को सूचना मिली कि अलंकार लॉज के कमरा नंबर 4 में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए अलंकार लॉज पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो हार-जीत का खेल खेलते हुए पाए गए। पकड़े गए आरोपियों में शामिल हैं:

1. गौतम पिता राजेश सादानी (उम्र 28 वर्ष), निवासी सादानी कम्पाउंड, हरदा। 2. दिव्यांशु पिता स्व. सुधीर अग्रवाल (उम्र 20 वर्ष), निवासी चाण्डक चौराहा, हरदा। 3. राघव पिता विजय तापड़िया (उम्र 30 वर्ष), निवासी घण्टाघर चौक, हरदा। 4. नमन पिता पवन अग्रवाल (उम्र 25 वर्ष), निवासी चाण्डक चौक, हरदा।5. सोमेश पिता चन्द्रशेखर अग्रवाल (उम्र 22 वर्ष), निवासी बड़ा मंदिर के पास, हरदा। 6. ऋषभ पिता राजेश बंसल (उम्र 24 वर्ष), निवासी वी. वी. गिरी वार्ड, हरदा।

पुलिस ने मौके से 6760 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी राज रेजिडेंसी में जुआ खेलते हुए पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा था। यह घटनाएं संकेत देती हैं कि कुछ निजी होटलों में जुए का अवैध व्यापार जारी है, जिस पर पुलिस को कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

इनका कहना है: 

जुआ एक्ट के तहत यदि नियमों में होगा, तो होटल संचालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।” पुलिस ने यह भी बताया कि जुए के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर कठोरता से निपटा जाएगा।

प्रहलाद सिंह मर्सकोले, कोतवाली थाना प्रभारी हरदा 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button