क्राइम

ग्राम जीजगांव खुर्द के जमीनी विवाद को लेकर चार दबंगो ने पिता पुत्र पर किया जानलेवा हमला।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा 

हरदा जिले के ग्राम जीजगांव खुर्द मे जमीनी विवाद को लेकर चार दबंगो ने पिता पुत्र पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमे 60 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहा उनका उपचार जारी है। घायल संजय शर्मा ने बताया की आज शनिवार शाम 4 बजे वह अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान खेत पडोसी प्रवीण बांके उनका खेत बखरने रहा था तो उसने मेरी मेढ बखरने लगा तो मैंने उससे बोला की मेरी मेढ मत बखरो तो उन्होंने अपने अन्य परिजनों को बुला लिया जिसमे प्रवीण बांके, नितिन बांके, शिवनारायण बांके, हरनाथ बांके आए और मुझे माँ बहन की गाली देते हुए जानलेवा हमला कर दिया तभी मेरे पिताजी गौरीशंकर शर्मा बिच बचाव करने आये तो उन्होंने मेरे पिताजी पर लाठी से हमला कर दिया और देखते ही देखते कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया जिसमे मेरे पिताजी गंभीर रूप हो गये इसके बाद वो चारो वहा से भाग निकले। इधर घटना के बाद घायल गौशीशंकर व संजय शर्मा को जिला अस्पताल लाया गया जहा दोनों को प्राथमिक उपचार देकर भर्ती कर लिया गया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button