उधारी के विवाद के चलते हत्या की: पुलिस ने चंद घंटों में किया मामला खुलासा।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी प्रजापति और राजेश्वरी महोबिया तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के निर्देशन में थाना टिमरनी की पुलिस टीम ने कस्बा करताना में हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
घटना का विवरण..!
20 जुलाई 2024 की सुबह कस्बा करताना में रूंदलाय रोड पर संतोष पिता महेश जाट का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का निरीक्षण किया और हत्या की पुष्टि की। अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि संतोष पटेल को अपने गांव के महेश जाट से 5 लाख रुपये की उधारी लेनी थी। महेश जाट के पास पैसे नहीं थे और संतोष पटेल के बार-बार उधारी के पैसे मांगने से परेशान होकर उसने 19 जुलाई 2024 को संतोष पटेल को शराब पिलाकर उसके सिर पर हथौड़े से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। महेश ने शव को घर से घसीटकर बिजली के खंबे के पास फेंक दिया था ताकि यह दुर्घटना का रूप ले सके।
पुलिस की कार्यवाही:
घटना की गंभीरता को देखते हुए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। 21 जुलाई 2024 को आरोपी महेश पिता रामगोपाल जाट को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी भी बरामद की गई। आरोपी को 22 जुलाई 2024 को न्यायालय में पेश किया जाएगा।पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे ने मामले को सुलझाने में सफल टीम के सदस्यों को नगद ईनाम देने की घोषणा की है।
टीम के सदस्य:
– थाना प्रभारी संजय चौकसे, चौकी प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत, उनि कमलेश रघुवंशी, उनि मनोज दुबे, उनि उमेश ठाकुरस, उनि राजेश रघुवंशी, सउनि हेरम्बदास पाण्डेय, प्रआर.29 सईद खानप्र, आर.76 निलेश तिवारी प्रआर.183 बब्बर धुर्वे, आर.276 मनोज बाउस्कर , प्रआर.323 रोहित रघुवंशी, आर.342 राकेश पटेल, चालक आर. शैलेन्द्र , सायबर आरक्षक कमलेश, आर. लोकेश , सैनिक 88 विष्णु-



