क्राइम

महिला आरोपी निकली पुरुष, यह पुलिस है सच्चाई का पता लगा ही लेती है, यह पुलिस से सब जानती है।

पुलिस ने चार दिन में किया खुलासा: प्रतिस्पर्धा के चलते व्यापारी ने सलवार सूट पहनकर लगाई आग, पुलिस ने किया खुलासा...!

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

  • शहर की छीपानेर रोड स्थित दुकान शुभम एग्रो एजेंसी में आगजनी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि घटना व्यापारिक प्रतिस्पर्धा का परिणाम थी, जिसमें आरोपी व्यापारी ने सलवार सूट पहनकर आग लगाई। पुलिस ने घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी पुलिस कर्मियों का रहा योगदान

स्वतंत्र हरदा। छीपानेर रोड व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते शहर की एक कीटनाशक दुकान शुभम एग्रो एजेंसी में आग लगाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में संदेह था कि घटना को महिलाओं ने अंजाम दिया, लेकिन पुलिस ने खुलासा किया है कि यह काम एक अन्य व्यापारी ने सलवार सूट पहनकर किया था।

घटना का विवरण:

17 और 18 जुलाई की दरमियानी रात को, शहर की एक कीटनाशक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी पर नकाबपोश सलवार सूट पहने दो लोगों को घटना को अंजाम देते और भागते हुए देखा गया था।

मामले की जांच:

दुकान संचालक शिवम सारण ने घटना के पीछे किसी व्यक्ति का हाथ होने का संदेह जताया था। सिटी कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने जानकारी देते हुए कहा, “शुरुआती जांच में आग लगाने वाली महिला ही संदिग्ध लग रही थी, लेकिन उसकी चाल-ढाल और स्कूटी पर बैठने के तरीके से हमें शक हुआ कि वह कोई पुरुष हो सकता है। “इसके बाद पुलिस ने सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। उन्होंने देखा कि नकाबपोश सलवार सूट पहने दो संदिग्ध लोग स्कूटी पर भागते नजर आए।

आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी:

शुभम एग्रो एजेंसी का संचालन शुभम सारण किफायती दामों पर किसानों को कीटनाशक दवाइयां बेचने के कारण कर रहा था, जिससे उसके पास अच्छी ग्राहकी थी। वहीं, आरोपी आनंद पिता जगदीश विश्वकर्मा की दुकान, जो शुभम एग्रो एजेंसी के पास ही थी, में ग्राहकी कम थी। इसी कारण उसने अपनी दूसरी दुकान के पार्टनर भरत पिता गणेश विश्नोई के साथ मिलकर शुभम एग्रो एजेंसी में आग लगाई।

थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह मर्सकोले ने बताया

कि आगजनी की घटना शुरुआत में आग लगाने वाली महिला ही संदिग्ध लग रही थी। आग लगाने वाली जो महिला कैमरे में दिखाई दे रही थी। इसकी चाल ढाल एवं भागने के दौरान स्कूटी पर बैठने के तरीके से पुलिस को महिला की जगह कोई पुरूष होना प्रतीत हुआ। जिसके बाद पुलिस में जिस तरफ दोनों नकाबपोश स्कूटी से भागते नजर आए। उस सड़क पर लगे सौ से अधिक स्थानों के सीसीटीवी कैमरों को देखा गया। जिसमें नकाबपोश सलवार सूट पहने दो संदिग्ध लोग जाते नजर आए।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button