क्राइम

2.86 लाख रूपये के मादक पदार्थ के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। पुलिस ने अफीम व डोडा चुरा सहित 2 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामला टिमरनी थाना का है। इसको लेकर रविवार को एसपी ने जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपितों को गिरफ्तार गया गया। उनके पास से 2.3 लाख की अफीम व 56 हजार का डोडा चूरा जब्त किया। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपित सिवनी मालवा व दूसरा नर्मदापुरम का रहने वाला है। एसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि सलमान पिता जरदार खान उम्र 22 साल निवासी गाडरी मोहल्ला सिवनी मालवा का रहना है। वहीं दूसरा आराेपित मोहम्मद सईद पिता मोहम्मद यासीन उम्र 70 साल निवासी अकबर मस्जिद के पीछे बजरंग चौक बालागंज जिला नर्मदापुरम निवासी है।

उक्त मादक पदार्थों के संबंध में संदेहियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। उनके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा को प्लास्टिक की पन्नी सहित तोला गया, जिसका वजन 13 किलो 500 ग्राम, किमती करीबन 56000 रुपये का होना पाया। अवैध मादक पदार्थ अफीम वजन 1 किलो 265 ग्राम, कीमती करीबन 2 लाख 30000 रुपये है। घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एमपी 10 एमए 8784 कीमती करीब 70000 रुपये है। कुल मशरूका कीमती 3 लाख 68500 रुपये पाया गया। धारा 8/15, 8/18 एनडीपीएस एक्ट का होने से सलमान व सईद पर मामला कायम कर विवेचना में लिया। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुशील पटेल सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button