शिक्षा विभाग की लापरवाही: स्थानांतरण के बाद भी जॉइनिंग नहीं, प्राचार्य का मेडिकल अवकाश बना बाधा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। बच्चों के भविष्य को लेकर शिक्षा विभाग की लापरवाही और अनुशासनहीनता एक बार फिर सामने आई है। 6 दिसंबर को जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने आदेश जारी कर उत्कृष्ट विद्यालय हरदा की प्रभारी प्राचार्य सरिता तोमर सहित अन्य शिक्षकों का स्थानांतरण किया था। आदेश के तहत अन्य सभी शिक्षकों ने नई पदस्थापना पर कार्यभार संभाल लिया, लेकिन तोमर ने अब तक नगर पालिका हाई स्कूल में अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में हिंदी विषय पढ़ाने वाली सरिता तोमर को नगर पालिका हाई स्कूल हरदा स्थानांतरण किया गया हालांकि, उन्होंने मेडिकल अवकाश ले लिया और अब तक जॉइनिंग नहीं की। 3 फरवरी से छात्रों की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं।
अधिकारी के आदेश की अनदेखी
आदेश के साथ तोमर के अलावा तीन अन्य महिला शिक्षिकाओं का स्थानांतरण हुआ था, जिन्होंने अपने नए विद्यालय में समय पर कार्यभार संभाल लिया: सोनाली परोचे और हेमलता अग्रवाल: महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा। श्रीलता कुट्टी: गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा। इन शिक्षकों ने अपने दायित्व को समझते हुए बच्चों की पढ़ाई सुनिश्चित की, जबकि तोमर का मेडिकल अवकाश बच्चों की पढ़ाई पर सवाल खड़ा कर रहा है।
इनका कहना है:
इस मामले पर जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने कहा, “अभी उन्होंने मेडिकल लगाकर छुट्टी ली है। मेडिकल खत्म होने तक देखेंगे, फिर उन्हें आदेशित करेंगे। नैतिक जिम्मेदारी को देखते हुए उन्हें तुरंत जॉइनिंग करनी चाहिए।
डीएस रघुवंशी जिला शिक्षा अधिकारी हरदा



