शादी का लालच देकर नाबालिग का अपहरण, 7 महीने बाद आरोपी को पीथमपुर से किया गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। टिमरनी थाना क्षेत्र ग्राम रूद्रलाय से 7 महीने पहले अपहृत नाबालिग को पुलिस ने पीथमपुर से छुड़ाया। आरोपी अमित बिल्लोरे को गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया। घटना 25 अप्रैल की है, जब रुदलाय निवासी अमित बिल्लोरे ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा लिया। परिजनों ने टिमरनी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास किए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीथमपुर की जीवन ज्योति कॉलोनी में छापा मारा और आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को सुरक्षित छुड़ाया। महिला पुलिस अधिकारी ने नाबालिग से पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने मामले में पाक्सो एक्ट और अन्य धाराएं जोड़ते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया।



