राजनीति

पूर्व मंत्री कमल पटेल पर विधायक डॉ. दोगने का हमला, कहा – झूठी राजनीति कर जनता को गुमराह कर रहे हैं

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने गुरुवार को अपने निवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मंत्री और सांसद प्रतिनिधि कमल पटेल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कमल पटेल झूठी वाहवाही लूटने और जनता को गुमराह कर रहे हैं। डॉ. दोगने ने कहा कि 10 सितंबर को कमल पटेल ने अपने निवास पर कुछ लोगों को कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने का दावा किया, जबकि सच्चाई यह है कि वे सभी पहले से ही भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। “जनपद पंचायत खिरकिया के उपाध्यक्ष मोहन सिंह सोलंकी और विष्णु ठाकुर वर्षों से भाजपा से जुड़े हुए हैं। विष्णु ठाकुर की पत्नी भाजपा से पार्षद रह चुकी हैं और वर्तमान में पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी हैं। ऐसे में इन लोगों को कांग्रेस से भाजपा में शामिल बताना जनता को गुमराह करने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि हरदा विधानसभा उनके कार्यकाल में स्वीकृत कराए गए विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा आप 25 साल विधायक और चार बार मंत्री रहे, लेकिन आपने हरदा जिले के लिए ओवरब्रिज, लॉ कॉलेज, मॉडल कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय और कृषि महाविद्यालय जैसे संस्थान क्यों नहीं बनवाए? कई सड़क और पुल-पुलिया निर्माण कार्य आपके कार्यकाल से ही लंबित पड़े हैं, फिर उन्हें समय पर क्यों नहीं शुरू कराया। डॉ. दोगने ने कहा कि कमल पटेल का कार्यकाल झूठे आश्वासनों और अधूरे वायदों से भरा रहा है। यही कारण है कि जनता ने उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में नकार दिया। “अब वे मेरे कार्यकाल में हो रहे विकास कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं और झूठे आश्वासन देकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। लेकिन क्षेत्र की जनता समझदार है और सब जानती है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button