घटना

कयागांव के 32 वर्षीय युवक  दीपक देवड़ा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी 

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। हरदा सिविल लाइन थाना क्षेत्र ग्राम कयागांव निवासी 32 वर्षीय दीपक देवड़ा पिता शिवनारायण देवड़ा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार दीपक घर पर अकेला था। सुबह जब परिजनों देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था।परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button