
शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। किसानों ने मंगलवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी नहीं होने से आक्रोशित किसानों ने सरकार की अर्थी यात्रा निकाली। कृषि उपज मंडी से जिला कलेक्टर कार्यालय तक अर्थी यात्रा ले जाते हुए किसानों ने अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान एक किसान अर्थी के पास बैठकर फूट-फूटकर रोने लगा और भावुक होकर बोला, “मोहन भैया, जहरीले मूंग खाई लियो कई, अब कई होगो हमारी मूंग कौन खरीदेगो?” किसानों की मांग है कि सरकार समर्थन मूल्य पर मूंग की खरीदी जल्द शुरू करे। किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी, वे विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस किसानों द्वारा अनोखे प्रदर्शन ने सरकार को बड़ा संदेश दिया है, कि किसान अपनी मांगों को लेकर कितने गंभीर हैं।




