मीटिंग

जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक 6 दिसंबर को आयोजित।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिला कांग्रेस कमेटी, हरदा द्वारा आगामी 6 दिसंबर 2024 को दो महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया है। इन बैठकों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जिला प्रभारी ठाकुर सुरेंद्र सिंह “शेरा भैया” और सह प्रभारी श्रीमती रचना जैन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे

समन्वय समिति की संगठनात्मक बैठक

समय: दोपहर 12:00 बजे

स्थान: पटेल लॉ चैंबर, कचहरी के सामने

समय: दोपहर 2:00 बजे

स्थान: जिला कांग्रेस कार्यालय, हरदा

इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य आगामी 16 दिसंबर को प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव की तैयारियों के लिए रणनीति बनाना है।

पदाधिकारियों की उपस्थिति आवश्यक

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री ओम पटेल ने बताया कि इन बैठकों में समन्वय समिति के सभी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, जनपद पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष, नगर पालिका पार्षद, कांग्रेस के विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। उन्होंने सभी संबंधितों से अपील की कि वे समय पर बैठक में पहुंचकर इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाएं।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button