कलेक्टर को दो बार की जनसुवाई में शिकायत के बाद भी नहीं हटा रहे अवैध अतिक्रमण।

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी और उसकी मां द्वारा अवैध मकान का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिसकी शिकायत कलेक्टर को करने के बाद भी नगर पालिका के द्वारा नहीं की जा रही कार्यवाही की शिकायतकर्ता जावेद ने बताया कि जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत के बाद भी नगर पालिका द्वारा अवैध निर्माण कार्य पर कार्यवाहीं नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में कलेक्टर को जनसुवाई में शिकायत की गई थी। इसके बाद भी नगर पालिका के अधिकारी अवैध निर्माण कार्य करने वालों पर महरबान हैं।
आरोप: मिली भगत से चल रहा कार्य
शिकायतकर्ता ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को शिकायत में बताया कि सीमएओ और इंजीनियर के संरक्षण में अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। हांलाकि सीएमओ ने खानापूर्ति करने के लिए मकान निर्माण का कार्य रोकने का नोटिस जारी कर कार्यवाही को ठंडे बस्ते में डाल दिया। इधर हरिओम सोनी और उसकी मां अवैध निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा हैं।
क्या है मामला एक नजर में..
नगर पालिका से जारी भवन निर्माण कार्य की अनुमति के विपरित हरिअेाम सोनी और उसकी मां संगीता सोनी द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा हैं। जिससे शहर की यातायात व्यवस्था बाधित हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर दो अलग – अलग रजिस्ट्री की अनुमति ली गई है लेकिन मौके पर एक ही निर्माण कार्य कर रहे है वह भी अवैध रुप से किया जा रहा हैं।
इनका कहना है…
आरती ज्वेलर्स के संचालक हरिओम सोनी द्वारा किये जा रहे अवैध निर्माण की शिकायत मिली थी जिस पर उसे तीन नोटिस दिए गए है इस बिच उसने काम बंद कर दिया था। यदि फिर भी उसके द्वारा काम किया जा रहा है तो नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
कमलेश पाटीदार, सीएमओ नगर पालिका हरदा



