शिकायत

नगर परिषद सीएमओ और अध्यक्ष करते हैं प्रोटोकॉल का उल्लंघन कलेक्टर को की शिकायत।

 

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा। टिमरनी: कांग्रेस के प्रति मंडल ने हरदा कलेक्टर से की मुलाकात, नगर परिषद टिमरनी की विभिन्न विभागों द्वारा बैठक आयोजित की जाती है जिसमें नगर परिषद मुख्य अधिकारी एवं नगर परिषद अध्यक्ष के द्वारा विधायक अभिजीत शाह एवं विधायक प्रतिनिधि की उपेक्षा की जाती है। पार्षद हीरा घूरे एवं समस्त पार्षद ने कलेक्टर को शिकायत पत्र देकर प्रोटोकाल का पालन करने का दिशा निर्देश देने हेतु आग्रह किया, कलेक्टर सिंह द्वारा प्रोटोकाल के उलंघन का मामला सज्ञान मे लेकर उचित दिशा निर्देश देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद पटेल, विधायक प्रतिनिधि नगर परिषद टिमरनीओम मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि जनपद महेंद्र मौर्य, विधायक प्रतिनिधि मंडी गंगा गुर्जर, विधायक प्रतिनिधि चिकित्सा विभाग टिमरनी, पूर्व पार्षद शहजाद खान व गिरीश घूरे, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अलोक पारे, जनपद उपाध्यक्ष अनिल लिबर्टी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी हरी भाई गुर्जर उपस्थित रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button