अवैध

पुलिस संरक्षण में खुलेआम संचालित किये जा रहे है अवैध धंधे

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा- जिले के टिमरनी विकासखंड अंतर्गत रहटगांव थाना क्षेत्र में अवैध धंधों ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अवैध शराब हो , सट्टा हो , जुआ हो या मादक पदार्थ- गांजा, चरस, अफीम हो, रेत बजरी का अवैध उत्खनन भी शामिल है ऐसा कोई अवैध धंधा बाकि नहीं है जो थाना क्षेत्र में पुलिस संरक्षण में खुलेआम संचालित किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली वाकई में काबिले तारीफ है, जिले के पुलिस अधीक्षक हो या नर्मदापुरम संभाग के पुलिस महानिरीक्षक जिनके द्वारा समय-समय पर टिमरनी विकासखंड के थानों का औचक निरीक्षण सिर्फ रस्म अदायगी करने के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं देता, रहटगांव थाना प्रभारी के चार्ज लेने के साथ ही अवैध धंधा करने वालों को अवैध धंधों की खुली छूट दे दी जाती है। मुंह मांगी कीमत मिलते ही पुलिस संरक्षण में अवैध धंधों को कैसे संचालित किया जाता है हम आपको विस्तार से बताते हैं।

1-अवैध धंधा नंबर 1 सट्टा कारोबार- थाना अंतर्गत 1,2 या 3 नहीं बल्कि आधा दर्जन अलग-अलग खाई वालों के द्वारा सट्टे का कारोबार पुलिस संरक्षण में संचालित किया जा रहा है, जिसका हर महीने लाखों रुपए प्रति खाईवाल के हिसाब से महीने की तारीख पर टेबल पर पहुंचाया जाता है।

2- अवैध शराब का कारोबार थाना क्षेत्र में 1-2 नहीं , दर्जनों छोटे बड़े अवैध शराब के कारोबारी घर, दुकान व ढाबों से शराब का अवैध कारोबार पुलिस और आबकारी संरक्षण में संचालित किया जा रहा है जिनका प्रति व्यक्ति 10 हजार रुपये महीना टेबल पर पहुंच जाता है।

3- जुआ फड़- थाना अंतर्गत जुआ फड़ का भी खेल पहले भी पकड़ाया जा चुका है ,जो सबसे महंगा खेल- पुलिस संरक्षण में प्रतिदिन 10-20 हजार रुपए के हिसाब से संचालित किया जाता रहा है। तो आप खुद ही अनुमान लगा सकते हैं महीने का क्या बनेगा..? सूत्रों की माने तो फिलहाल अभी बड़ा खेल बंद है।

4- अवैध मादक पदार्थ- गांजा, चरस, अफीम के कारोबारी पर कार्यवाही के बावजूद भी पुनः पुलिस संरक्षण के चलते लाखों रुपए प्रतिमाह देखकर घर व दुकान से बेखौफ संचालित किया जा रहा है। जो बेहद ही चिंताजनक और शर्मनाक है जो समाज की युवा पीढ़ी को बर्बाद और खोखला करने में लगे हुए हैं।

इनका कहना है

टिमरनी विधानसभा में चल रहे सभी प्रकार के अवैध धंधों को लेकर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की गई शीघ्र ही संज्ञान लेने का आश्वासन दिया गया है।

विधायक कुंवर अभिजीत शाह

इनका कहना है

थाना स्तर पर टीम गठित की गई है जहां-जहां सट्टा लिखा जा रहा है उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मानवेंद्र भदोरिया थाना प्रभारी रहटगांव 

 

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button