रेरा पंजीयन का झूठा विज्ञापन कर विनायक एवेन्यू कॉलोनी में बेच रहे प्लॉट

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। सांई मंदिर के पास विनायक एवेन्यू कॉलोनी का फर्जी विज्ञापन कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। इस कॉलोनी के पूरे शहर में होर्डिंग लगे हुए हैं। होर्डिंग और वाउसर पर (रेरा एपु्रवल) लिखा हुआ हैं। लेकिन रेरा में इस प्रकार की कोई भी कॉलोनी के पंजीयन अभी तक नहीं हुआ हैं। हांलाकि अभी रेरा पंजीयन के खरगोन जिले के रहने वाले कॉलोनाईजरों ने विनायक डेव्लपर्स के नाम से पंजीयन कराने आवेदन जरुर दिया है लेकिन अभी तक रेरा से अनुमति प्राप्त नहीं हुआ हैं। उसके पहले ही हरदा शहर में भ्रामक प्रचार प्रसार कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। झूठा शपथ पत्र किया प्रस्तुत विनायक डेव्लपर्स द्वारा रेरा में झूठा शपथ पत्र दिनांक 10 अक्टूबर 2023 केा प्रस्तुत किया हैं। जिसमें बताया कि हमारी संस्था द्वारा आज दिनांक तक किसी भी प्रकार का विज्ञापन जारी नहीं किया गया हैं। वहीं दूसरी ओर रेरा में तीन महीने से रेरा में आवेदन लंबित हैं। उसके पहले ही शहर में रेरा पंजीयन होना बताकर शहर के लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे हैं।
शहर के लोगो को ठगा…!
विनायक एवेन्यू कॉलोनी के कॉलोनी शहर के प्रत्येक सड़क पर अपने कॉलोनी का झूठा प्रचार प्रसार कर शहर के लोगों को ठग लिया है, हालांकि उनका यह दावा है कि उन्होंने रेरा पंजीयन के लिए आवेदन किया है लेकिन अभी रेरा पंजीयन हुआ नहीं है। वही कॉलोनाईजर ने लोगों की बुकिंग भी कर दी हैं।
इनका कहना है:
विनायक एवेन्यू कॉलोनी के लिए रेरा में आवेदन किया है अभी तक रेरा पंजीयन नहीं हुआ है। अभी व्यस्त हूं बाद में बात करूंगा।
मिलिंद्र जोशी, कॉलोनाईजर विनायक एवन्यू



