क्राइम

हरदा एसपी चौकसे का बड़ा बयान – “चोरी कर कोई बच नहीं सकता, कानून की पकड़ से दूर नहीं रहेंगे अपराधी”

हरदा में अंतर्राज्यीय लुटेरों का पर्दाफाश: आंध्र प्रदेश से आए गिरोह ने दिया था वारदात को अंजाम अब हरदा पुलिस की गिरफ्त में

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। जिले में पैसों से भरा बैग लूटकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अर्चना शर्मा के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है। पकड़े गए चारों आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, जो बैंक से पैसे निकालने वाले लोगों को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देते थे।

इस कार्यवाही में साइबर सेल की रही मुख्य भूमिका

बैंक के बाहर बुजुर्ग को बनाया था निशाना

घटना 18 फरवरी 2025 को हरदा शहर में हुई थी। रेलवे विभाग से सेवानिवृत्त सुखराम बिल्लोरे (60) ने स्टेट बैंक से 2.50 लाख रुपये निकाले थे। वह रुपये और जरूरी दस्तावेज एक बैग में रखकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे अपने घर के सामने पहुंचे, तभी दो अज्ञात बदमाश मोटरसाइकिल से आए और झांसा देते हुए कहा कि उनके पैसे नीचे गिर गए हैं। जब सुखराम नीचे झुककर पैसे उठाने लगे, तभी बदमाश बैग लेकर भाग निकले।

सीसीटीवी फुटेज में कैद आरोपी

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच से पकड़े गए आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों पर चार संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने आरोपियों की पहचान और उनकी लोकेशन ट्रेस कर कटनी रेलवे स्टेशन के पास से चारों को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके पास से लूटे गए 2.50 लाख रुपये भी बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे बैंक के आसपास निगरानी रखते थे। और बुजुर्ग या अकेले व्यक्ति को निशाना बनाते थे। पहले उनकी गतिविधियों पर नजर रखते और मौका मिलते ही झांसा देकर बैग छीनकर फरार हो जाते थे। 18 फरवरी को हरदा में की थी एक बुजुर्ग से ढाई लाख रुपए की लूट रेलवे स्टेशन पर किराए के मकान लेकर रहते थे। पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपों के नाम 1. गोड्डेटी सलमा (53), निवासी नेल्लोर, आंध्र प्रदेश 2. छल्ला प्रभुदास (31), निवासी नेल्लोर, आंध्र प्रदेश 3. पेटला शरेष कुमार (32), निवासी नेल्लोर, आंध्र प्रदेश 4. डी. भावेस (20), निवासी नेल्लोर, आंध्र प्रदेश

पुलिस के द्वारा पकड़े गए आरोपी

हरदा जिले से पहले भी कई जिलों में कर चुके हैं लूट: पुलिस

कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता आयोजित कर पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने कहा कि आरोपियों द्वारा  हरदा से पहले खरगोन, विदिशा और महाराष्ट्र के जलगांव में इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया था। हरदा में लूट करना पड़ा आरोपियों की भारी खरगोन (17 फरवरी 2025) – ₹70,000 की लूट जलगांव, महाराष्ट्र (10 फरवरी 2025) – ₹9 लाख की लूट विदिशा (29 अगस्त 2024) – ₹1.50 लाख की लूट

लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद स्वतंत्र समय में प्रकाशित खबर

आरोपी मोबाइल का कम करते थे इस्तेमाल, गाड़ी की नंबर प्लेट बदलते रहते थे।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल न के बराबर करते थे, ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो सके। वे अलग-अलग जिलों में अलग-अलग गाड़ी की नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। जैसे कई जिले में जाना है तो अन्य जिले की नंबर प्लेट का करते थे उपयोग वारदात के बाद वे तुरंत दूसरे जिले में चले जाते थे। ताकि कोई उन पर संदेह न कर सके

सराहनीय भूमिकाः- आरोपीगणों की गिरफ्तारी मे सराहनीय कार्य में रोबर्ट गिरबाल अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग खिरकिया, निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले थाना प्रभारी कोतवाली हरदा, निरीक्षक संदीप सुनेश यातायात प्रभारी हरदा, उप निरीक्षक संदीप यादव प्रभारी थाना सिराली, उप निरीक्षक मानवेन्द्रसिंह भदोरिया थाना प्रभारी रहटगाँव, उप निरीक्षक सीताराम पटेल चौकी प्रभारी करताना, उप निरीक्षक संतोष श्रीवास्तव थाना छीपाबड़, सुबेदार उमेश ठाकुर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव थाना हरदा, प्रआर, जगदीश पाण्डव, प्रआर. करण साहू, प्रआर. शैलेन्द्र धुर्वे, प्रआर, दुर्गेश सेंगर, प्रआर, नीरज चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर, अजित चौरे सीसीटीव्ही कंट्रोल रूम हरदा, प्रआर. नीरज साहू सायबर सेल हरदा, आर. लोकेश सातपुते सायबर सेल हरदा, कमलेश परिहार सायबर सेल हरदा, आर. पिंटू उईके थाना रहटगांव, वीरेन्द्र राजपूत थाना हरदा, जिला खण्डवा मे पदस्थमहिला प्रआर. कला, महिला आर. पूजा केथवास, शानू गुप्ता एवं आर. कुन्दन चौहान सीसीटीव्ही रूम खण्डवा आर. सुमित दमाड़े थाना पदमनगर खण्डवा की सराहनीय भूमिका रही।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button