शातिर चोरों का पर्दाफाश: हरदा पुलिस ने राज्यभर में वारदात कर रहे दो आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी का माल बरामद
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सहायता से आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 20 हजार रुपये का माल किया गया जब्त

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा
हरदा। जिले की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए राज्य के कई जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों ने 17 जून को हरदा शहर के प्रताप टॉकीज चौक स्थित पवन किराना स्टोर से ग्राहक बनकर करीब 20 हजार रुपये का गुटखा और सिगरेट चोरी कर ली थी। हरदा पुलिस ने 18 दिनों में न केवल आरोपियों की पहचान की बल्कि चोरी का अधिकांश सामान भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति और एसडीओपी अर्चना शर्मा ने किया। इस कार्रवाई में सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कोतवाली थाना प्रभारी प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि घटना का तरीका भी था बेहद शातिर था, आरोपियों ने दुकानदार को विश्वास में लेकर भारी मात्रा में किराने का सामान लेने की बात कही और धीरे-धीरे दुकानदार को व्यस्त करते हुए गुटखा, सिगरेट जैसे कीमती सामान चुपचाप बोरी में भरकर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज से दोनों के हुलिए और मोटरसाइकिल की पहचान की गई। बाद में इंड्रस्टीज एरिया हरदा से दोनों को हिरासत में लिया गया। इससे पहले खातेगांव नसरुल्लागंज चिचोली आदि जगह वारदात को अंजाम दे चुके थे। गिरफ्तार आरोपी का नाम शिवनंदन पिता सरजू प्रसाद तिवारी, निवासी माधवनगर, जिला कटनी और आनंद चंदवानी पिता रविकर चंदवानी, निवासी रावटलाईन कटनी, जिला कटनी
पहले भी कर चुके हैं कई जिलों में वारदातें
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक शिवनंदन और आनंद दोनों के खिलाफ जबलपुर, पन्ना, सतना कटनी जिलों आदि में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। ये लोग अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल के फर्जी नंबर लगाकर चोरी को अंजाम देते थे और होटल या ढाबा खोलने की आड़ में दुकानदारों से सामान ठग लेते थे। इस कार्रवाई में निरीक्षक प्रहलादसिंह मर्सकोले, उनि. रिपुदमन सिंह, उनि. पुरुषोत्तम गौर, सउनि सुरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रआर. दीपक जाट, प्रआर. हरप्रसाद, आरक्षक वीरेन्द्र राजपूत, लोकेश सतपुते, कमलेश परिहार और साइबर सेल के दीपक बरकड़े ने उल्लेखनीय भूमिका निभाई।



