सम्मान

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में गरिमामय ढंग से मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

शाहरुख बाबा एडिटर चीफ स्वतंत्र हरदा

अखिलेश राठौर संवाददाता स्वतंत्र हरदा

हरदा। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में गुरु पूर्णिमा का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं महर्षि वेदव्यास की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत मुख्य अतिथि के रूप में तथा शासकीय माध्यमिक शाला हडिया के शिक्षक राजेंद्र मंडलोई मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में गहलोत द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा गुरु की महिमा पर विचार प्रकट करते हुए उन्हें समाज का आधार स्तंभ बताया। वहीं, मंडलोई ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों से जीवन में गुरु से मार्गदर्शन लेने की प्रेरणा दी। संस्था के प्राचार्य संतोष कुमार यादव ने गुरु की भूमिका को वर्तमान समय में और भी महत्वपूर्ण बताते हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की संस्कृत शिक्षिका एवं जिला संस्कृत प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती हेमलता अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि गहलोत द्वारा विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button