धार्मिक

जन्माष्टमी एवं श्री गुरू जम्भेश्वर जी के जन्मोत्सव पर विष्नोई समाज की भव्य शोभायात्रा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा l श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं श्री गुरू जम्भेश्वर जी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर विष्नोई समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभायात्रा नार्मदीय धर्मशाला, खेड़ीपुरा से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्नोई धर्मशाला कॉलोनी पहुंचेगी। शोभायात्रा के दौरान विष्नोई समाज के सभी सामाजिक बंधु सफेद पोषाक और सफेद टोपी धारण करेंगे। यात्रा के मार्ग में पंचमेवा का प्रसाद वितरित किया जाएगा, और मांगलिक भवन पहुंचने पर आरती के साथ फलियार प्रसाद वितरण किया जाएगा। समाज के युवाओं द्वारा वृक्षारोपण, वृद्धाश्रम एवं हॉस्पिटल में भोजन प्रसाद वितरण, रक्तदान, और गौशालाओं में गौग्रास-चापड़ वितरण जैसे सेवा कार्यों का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी समिति के सदस्यों राहुल विश्नोई और भूपेश विश्नोई द्वारा दी गई। इस भव्य आयोजन के माध्यम से विष्नोई समाज अपने धार्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का निर्वाहन करते हुए श्री गुरू जम्भेश्वर जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाएगा।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button