धार्मिक

मुख्यमंत्री निकाह सम्मेलन में 28 जोड़ों का निकाह संपन्न

पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ सामूहिक निकाह सम्मेलन, आर्थिक सहायता प्रदान

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा

हरदा। भटपुरा, मध्य प्रदेश मुस्लिम पिंडरा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान कृपया ब्लॉक के ग्राम भटपुरा गांव में 20 जनवरी 2025 को मुख्यमंत्री निकाह सामूहिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 28 जोड़ों का निकाह संपन्न हुआ। जनपद पंचायत खिरकिया की आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक कन्या को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत ₹49,000 का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी हरदा ने सम्मेलन की संपूर्ण व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

समाज के लोगों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा काम की हुई सराहना

इस सम्मेलन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कमेटी के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा। यह सम्मेलन जिले में अपनी तरह का पहला आयोजन माना जा रहा है। सम्मेलन में खाने-पीने और अतिथियों के आने-जाने की समुचित व्यवस्था की गई थी। महिलाओं के लिए अलग से बैठने और भोजन की व्यवस्था की गई थी, जिसकी सराहना की गई। आयोजन के दौरान पारंपरिक इस्लामी रीतियों का पालन किया गया। खाना खाने के वक्त चप्पलों को पंडाल से बाहर रखा गया। आयोजकों ने बताया कि यह सुन्नत तरीका है, जिसमें खाना खाते समय चप्पल पहनने या पास रखने से परहेज किया जाता है।

निकाह से पहले ही बच्चियों किए गए दहेज और उपहार

सम्मेलन से एक दिन पहले ही सभी बच्चियों को जोड़ों को गृहस्थी का सामान और छोटी-बड़ी जरूरत की चीजें दहेज स्वरूप प्रदान की गईं। समाज की इस पहल से विवाह में होने वाले खर्च को कम करने और समानता व भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया मध्य प्रदेश मुस्लिम पिंडरा सोशल वेलफेयर सोसाइटी की स्थापना दो साल पहले हुई थी। इस संगठन ने सम्मेलन के दौरान सभी अतिथियों का फूलों के गुलदस्ते से स्वागत किया और पूरे कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मानपूर्वक किया गया। इस सम्मेलन को समाज में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे सामाजिक एकता और भाईचारे को प्रोत्साहन मिलेगा।इस कार्यक्रम में ग्राम भटपुरा के अलावा पिंडरा वेलफेयर सोसाइटी के प्रदेश मिडिया प्रभारी वसीम खान अध्यक्ष नदीम खान एवं उनके टीम के द्वारा किया गया कार्यक्रम स्थल पर जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी सचिव एवं कर्मचारी उपस्थित होकर निकाह की पूरी व्यवस्था संभाली आने वाले वर पक्ष एवं वधू पक्ष को कोई भी परेशानी ना हुई कार्यक्रम में सभी 28 जोड़ों का निकाह मुफ्ती रिजवान मुफ्ती वसीम खान एवं उनकी टीम के द्वारा पढ़ाया गया मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष रानू दशरथ पटेल विधायक प्रतिनिधि नागू पटेल अपर कलेक्टर मैडम प्रवीण इवने सीईओ जनपद पंचायत खिरकिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल राजपूत कैलाश चंद्र अग्रवाल सुरेश रानवे भागवत राजपूत बहादुर सिंह ठाकुर पार्षद हयात पटेल सत्तार मौलाना सुल्तान भाई नेक आलम अली मोहम्मद वकील खान यासीन पटेल मनीष गुर्जर आरती राव सरपंच ग्राम पंचायत कालकुंड कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट अनीश खान एवं अली मोहम्मद ने एवं आभार पिंडारा वेलफेयर सोसाइटी के जिला अध्यक्ष नाजिम खान के द्वारा माना गया।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button