निरीक्षण
पूर्व सांसद प्रत्याशी ने कई गावों का किया दौरा, समस्याओं का लिया जायजा

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
हरदा: सिराली बुधवार को पूर्व लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम एवं उनकी टीम ने सिराली क्षेत्र का दौरा किया एवं कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं से मुलाकात की ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं का जायजा लेने के उद्देश्य से पूर्व सांसद प्रत्याशी रामू टेकाम ने कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों से खुलकर बात की तथा उनकी समस्याओं को समझा। टेकाम ने गांव वालों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का समाधान हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुकुमचंद भायरे सुरेश चंद अग्रवाल उमेश पाटील आनंद शिंदा गोलू मंसूरी हरी शंकर काजले जनपद सदस्य सोनू उपाध्याय बबलू मंसूरी रामकृष्ण चौरे अरुण पंडित नगर अध्यक्ष रमेश मालवीय उपाध्यक्ष घोटू मंसूरी शेख असलम अश्वनी चंदेल सहित कांग्रेस नेता कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।



