अवैध
खिरकिया में सरकारी भवन पर प्राइवेट होर्डिंग लगाने का विवाद
स्वतंत्र खबर, समय पर, खबर, विज्ञापन, जाहिर सूचना, कोर्ट नोटिस, के लिए संपर्क करें= 8435133145

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। खिरकिया। खिरकिया के गांधी चौक स्थित एक सरकारी भवन पर सीताराम ज्वेलर्स का प्राइवेट होर्डिंग लगाए जाने से विवाद उत्पन्न हो गया है। सरकारी भवन, जो प्रशासनिक कार्यों के लिए आरक्षित होता है, पर प्राइवेट होर्डिंग लगाना पूरी तरह से गैरकानूनी है। स्थानीय निवासियों ने इस कदम की कड़ी निंदा की है और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सीताराम ज्वेलर्स के संचालक बृजेश सोनी और वैभव सोनी ने अपनी दुकान का प्रचार करने के लिए यह होर्डिंग लगाया। प्रशासनिक अधिकारी ने कहा है कि बिना अनुमति के सरकारी भवन पर किसी भी प्रकार का विज्ञापन लगाना अवैध है।



