अवैध

अवैध कॉलोनी का निर्माण: सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर के अवैध निर्माण पर प्रशासन मौन, स्थानीयों की समस्याएं बढ़ीं

  • शाहरुख बाबा चीफ एडिटर 

स्वतंत्र हरदा: टिमरनी शहर के बीचोंबीच, अलका गद्रे द्वारा ‘सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर’ के नाम से एक अवैध कॉलोनी का निर्माण जारी है। नगर पालिका ने इस कॉलोनी को अवैध माना है, बावजूद इसके, निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा है। यह अवैध कॉलोनी वार्ड नंबर 5, पंडित नेहरु वार्ड, एनएच 59(ए) पर स्थित है। अलका गद्रे ने इस निर्माण कार्य के लिए मप्र भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण से आज तक कोई प्रमाण पत्र प्राप्त नहीं किया है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुशवाह ने 17 मई को नगर परिषद टिमरनी के सीएमओ को शिकायत दर्ज कराई कि अवैध कॉलोनी में विद्युत कनेक्शन दिया जा रहा है। उन्होंने पहले भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई करने में असमर्थ रहा है। आरोप है कि जिला प्रशासन दबाव में आकर कॉलोनाईजर पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है।

सिद्धी विनायक कॉलोनी में अवैध निर्माण: तंग सड़कें और जल निकासी की समस्या बढ़ी”

टिमरनी में ‘सिद्धी विनायक ट्रेड सेंटर’ के नाम से अवैध कॉलोनी का निर्माण जारी है, जिसमें कई अनियमितताएं पाई गई हैं। नगर पालिका द्वारा अवैध घोषित की गई इस कॉलोनी में सड़कें मानकों के अनुसार चौड़ी नहीं हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। कॉलोनी में नालियों का निकासी पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे जलभराव और गंदगी की समस्या बढ़ गई है। इसके समाधान के लिए कॉलोनी प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की है।

इसके अलावा, कॉलोनी के दोनों गेटों पर नामपट्ट नहीं लगे हैं, जिससे निवासियों और आगंतुकों को पहचान में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की है। कॉलोनी में सफाई का अभाव इस कॉलोनी में सफाई की स्थिति भी दयनीय है, जिससे स्थानीय निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़र हा है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button