ज्ञापनप्रदर्शन

7 किमी झाड़बीड़ा रहटगांव मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन 7 दिनों में मरम्मत का आश्वासन पर धरना समाप्त, 3 किमी बन रहा रोड गुणवत्ताहीन एसडीम ने दिया जांच का आदेश

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर स्वतंत्र हरदा: मो. 8435133145

यशवंत चौहान संवाददाता रहटगांव

हरदा जिले के ग्राम झाड़बीड़ा में शनिवार को मार्ग के जर्जर होने पर ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन किया। रहटगांव तहसील के ग्राम झाड़बीड़ा से रहटगांव 7 किलोमीटर प्रधानमंत्री सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। वजह है मध्य प्रदेश का पहला सबसे महंगा 3 किलोमीटर मार्ग जिसकी लागत पहले 10 करोड़ थी जिसे बढाकर 13 करोड़ कर दिया गया है। हरदा पीडब्ल्यूडी विभाग और रोड निर्माण कंपनी ठेकेदार के द्वारा इसी मार्ग से भारी वाहनों की आवाजाही के चलते मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार की, दिन प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं । ग्रामीणो के द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहन स्कूली वाहन एवं किसान अपनी फसल बेचने हेतु इसी रास्ते से जाते थे। पर अब जाना नामुमकिन हो गया है। जिसके चलते ग्रामीणो द्वारा शनिवार को ग्राम के मुख्य मार्ग पर टेंट लगाकर धरने पर बैठे ओर विरोध स्वरूप हनुमान चालीसा का पाठ किया , जिसके माध्यम से प्रशासन को निर्माणधीन झाड़बीड़ा से जिनवानी 3 किलो मीटर मार्ग की गुणवत्ता की जांच हो, एवं 7 किलोमीटर जर्जर मार्ग की मरम्मत सहित अन्य मांगो को लेकर ग्राम इकाई ने झाड़बीड़ा में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मौके पर एसडीएम संजीव नागू एवं तहसीलदार देव शंकर धुर्वे, और थाना प्रभारी मनोज दुबे पहुंचे और ग्रामीणों से चर्चा कर मार्ग की समस्या सहित अन्य मांगों को सुना। टिमरनी एसडीएम संजीव कुमार नागू ने ग्रामीणों की मांग पर करोड़ों की लागत से बन रहे 3 किलोमीटर मार्ग की जांच के लिए रहटगांव तहसीलदार को निर्देश दिए गए है। सात दिवस में क्षतिग्रस्त रोड झाड़बीड़ा से रहटगांव मार्ग की रिपेयरिंग एवं नई सड़क बनाने के लिए आगे प्रपोजल एवं प्रस्ताव भिजवाने का आश्वासन दिया। और धरना समाप्त करवाया,, ग्रामीणों द्वारा लिखित में आवेदन देते हुए।

उपरोक्त विषय के संदर्भ में निवेदन किया। की हम ग्राम वासी एवं क्षेत्रवासी रहटगांव से झाड़बीड़ा के क्षतीग्रस्त रोड के कारण काफी परेशान है हम ग्राम वासियों का आवागमन पूर्ण रूप से बाधित हो गया है इसके चलते ग्राम के सभी ग्राम वासियों का आवागमन अवरुद्ध है एवं स्कूली छात्र छात्राओं की बस एवं वैन प्रतिदिन कीच़ड एवं गड्ढों में फस रही हैं जिससे स्कूल के छात्र छात्राओं की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है इसी विषय के साथ-साथ अन्य समस्याओं के लिए ग्राम झाड़बीड़ा के समस्त ग्रामवासी आपसे निम्नलिखित विषय पर निवेदन करते हैं।

1. ग्राम झाड़बीडा से रहटगाब को जोड़ने वाली 7 किलोमीटर की सड़क बारिश एवं भारी वहनों के आवगमन से पूर्ण रूप से कीच़ड एव गड्ढों में तब्दील हो चुकी है इस सड़क का बेस कंपलीट करते हुऎ नई चौड़ी और पक्की सड़क बनाई जावे।

2. झाड़बीड़ा से पडवा मार्ग का सीमांकन के साथ अर्थ वर्क कराया जावे।

3. झाड़बीड़ा ग्राम से मुक्ति धाम तक सड़क बनाई जावे।

4. निर्माणाधीन झाड़बीड़ा से जिनवानी मार्ग की गुणवत्ता की जांच एवं गांव में चौक चौराहों को व्यवस्थित निर्माण किया जावे। एसडीएम संजीव कुमार नागू- सात दिनो में क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के निर्देश संबंधित विभाग को दिए गए हैं एवं जांच के लिए रहटगाॅव तहसीलदार को आदेशित किया गया है।

Swatantra Harda

Related Articles

Back to top button