सम्मान
सशस्त्र सेना झंडा निधि में लक्ष्य से अधिक राशि जमा करने पर कलेक्टर सिंह हुए सम्मानित

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। हरदा जिले में सशस्त्र सेना झंडा दिवस
निधि की राशि लक्ष्य से अधिक जमा करने पर प्रदेश के राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल ने सोमवार को कलेक्टर आदित्य सिंह को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि हरदा जिले को सशस्त्र सैनिकों के कल्याण के लिए झंडा दिवस निधि की राशि 2.28 लाख रुपए जमा करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध हरदा जिला प्रशासन ने कुल 5 लाख 17 हजार 575 रुपए जमा कराये हैं। समारोह में प्रमुख सचिव गृह श्री संजय दुबे, राज्यपाल के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ल, अधिकारीगण और सहयोगकर्ता उपस्थित थे।




