अतिक्रमण करने वालों पर नगर परिषद की सख्ती: सीएमओ ने पुलिस बल के साथ अवैध कब्जाधारियों को हटाया, सामान जप्त करने की दी चेतावनी

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। नगर पालिका हरदा के द्वारा बुधवार को रात्रि के समय अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई गई। नगर परिषद सीएमओ ने पुलिस बल के साथ मुख्य सड़क के दोनों ओर कब्जा जमाए बैठे हाथ ठेला वालों और फुटकर दुकानदारों को सख्ती के साथ हटाया। इस दौरान सीएमओ कमलेश पाटीदार ने दुकानदारों को हिदायत देते हुए कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर सामान जप्त किया जाएगा। अतिक्रमण करने वाले दो लोगों पर पांच- पांच का जुर्माना भी लगाया गया। हिदायत दी गई अगर दोबारा अतिक्रमण करते हैं तो फिर से जुर्माना किया जाएगा। नगर में मुख्य सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिसके चलते बार-बार प्रमुख रास्तों पर जाम लग जाता है। लोगों की समस्या को देखते हुए आज नगर परिषद ने पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाओ मुहिम चलाई।
सीएमओ कमलेश पाटीदार ने पुलिस बल के साथ मुख्य सड़कों के दोनों ओर अवैध कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों को हटाया। इसके अलावा दुकानों के बाहर लगे टीन शेड भी हटवाए। सीएमओ ने टीम के साथ नगर के हाजी चौक के और सब्जी मंडी मुख्य सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों को सख्ती के साथ हटा दिया। नालियों पर कब्जा कर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी कार्यवाही की गई।



