अंधे कत्ल का 48 घंटों में पर्दाफाश: जीजा-साले गिरफ्तार

शाहरुख बाबा चीफ एडिटर
स्वतंत्र हरदा। पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अनुभाग हरदा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन हरदा, निरीक्षक संतोष सिंह चौहान और उनकी टीम ने अंधे कत्ल के दो आरोपियों को मात्र 48 घंटों में गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी हैं:
1. रामविलास मीणा (38 वर्ष) – निवासी बडी नहर के पास, अलकापुरी कालोनी, डगावानी, हरदा।
2. मुकेश मीणा (35 वर्ष) – निवासी ग्राम बोरीसराय, थाना नया हरसूद, जिला खंडवा।
मृतक अशोक मोहे (50 वर्ष) ने 21.08.2024 को छीपानेर रोड पर एक्सीडेंट होने के बाद जिला चिकित्सालय में इलाज कराया। बाद में, वह अपने मित्र तरूण मराठा के माध्यम से सिटी अस्पताल, हरदा गया। 22.08.2024 को अशोक मोहे अपने किराए के मकान में मृत पाया गया। जांच में पता चला कि अशोक मोहे का अपने दोस्तों रामविलास और मुकेश के साथ झगड़ा हुआ था, जिसमें रामविलास ने गैस सिलेंडर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। सोमवार को मुखबिर सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 21,500 रुपये नकद, खून से सनी शर्ट, गैस सिलेंडर, और मृतक का मोबाइल बरामद किया।
सराहनीय योगदान –
निरीक्षक संतोष सिंह चौहान, उनि अरबिंद दीक्षित, उनि प्रकाश सोलंकी, उनि मनीष चौधरी, उनि सोहन सिंह, उनि गंगाराम सल्लाम, सूबेदार उमेश ठाकुर (सायबर सेल), प्रआर 26 ब्रजेश साहू, प्रआर 38 प्रवीण रघुवंशी, प्रआर 24 कुलदीप भदोरिया, आरक्षक 206 उमेश पवांर, आरक्षक 75 प्रदीप मालवीय, आरक्षक 237 राहुल वर्मा, आरक्षक 361 सुनील शर्मा, आरक्षक मनोज (सायबर सेल) महिला आरक्षक 245 मीना उईके, आरक्षक चालक 232 सचिन चौधरी सैनिक 46 संतोष ओझा, सैनिक 106 तुलसीराम



